Hot!

Other News

More news for your entertainment
मूवी मसाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मूवी मसाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सलमान खान हो सकते हैं 'रेस 3' के खलनायक






सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर जल्द सलमान खान को अपनी अगली स्क्रिप्ट सुनाएंगे. चर्चा है सुपरहिट 'रेस' के तीसरे पार्ट में सलमान खान, खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं.
'रेस' के दोनों पार्ट में हीरो सैफ अली खान रहे हैं, तो देखने दिलचस्प होगा अगर सलमान खलनायक की भूमिका के लिए हामी भर देते हैं. ये पहली बार होगा जब सलमान नेगिटिव रोल करेंगे.




फिलहाल अली अब्बास जफर टाइगर के सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' पर काम कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि 'सुल्तान ' के बाद अली अब्बास सलमान के चहेते निर्देशकों में से एक हैं. 'रेस' सीरीज के निर्माता रमेश तोरानी हैं.




पिछले पार्ट में सैफ के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदारों में थे. सलमान और सैफ पहले भी 1999 की रिलीज 'हम साथ साथ हैं' और 'बीवी नंबर 1' में साथ काम कर चुके हैं. सलमान अकेले खान हैं जिन्होंने अभी तक खलनायक की भूमिका नहीं की है. शाहरुख 'डर', 'बाजीगर', 'अंजाम' में खलनायक थे, आमिर खान भी 'धूम 3' मे ग्रे शेड किरदार कर चुके हैं, हालांकि सलमान को बाजीगर वाला किरदार शाहरुख से पहले ऑफर हुआ था लेकिन उस वक्त सलमान ने वो किरदार ठुकरा दिया था, देखना दिलचस्प होगा अगर अब सलमान खलनायक बनने के लिए रजामंद होंगे.





NEWONAJTAK

'दंगल' को लेकर ऐसी क्या परेशानी है जो आमिर खान जमके लगाने लगे हैं कश?






आमिर खान इन दिनों बेचैनी का शि‍कार हो गए हैं इससे निजात पाने के लिए वह स्मोकिंग का सहारा ले रहे हैं. bollywoodlife.com में छपी खबर के मुताबिक आमिर खान की बेचैनी की वजह है फिल्म 'दंगल'. जी हां आपने सही सुना लेकिन आमिर खान जैसे सुलझे हुए एक्टर नर्वस हों यह बात कुछ हजम नहीं हुई.




लेकिन साइट की सूत्रों के मुताबिक, आमिर के साथ ऐसा हर बार होता है, जब भी उनकी फिल्म रिलीज होने वाली होती है. अपनी हर फिल्म के रिलीज से पेहले वह नर्वस रहने लगते हैं. ऐसा 'धूम 3', 'पीके' और फिल्म 'तलाश' के दौरान भी उनके साथ हुआ था. आमिर खान ने आखि‍री बार स्मोकिंग इस साल जनवरी में छोड़ी थी जिसके बाद उन्होंने 25 किलो वजन भी कम किया और 'दंगल' के लिए अपनी बॉडी को शेप में भी लेकर आए. अब आमिर की फिल्म 'दंगल' के प्री-रिलीज दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में उनकी नर्वसनेस बढ़ती जा रही है. इस बेचैनी ने उन्हें पूरी तरह से स्मोकर बना दिया है जिसके चलते वह ना जाने कितनी ही सिगरेट फूंक रहे हैं. दिन में कई बार कश लगा रहे हैं.
आमिर खान सिर्फ बेटे आजाद के सामने सिगरेट पीने से परहेज करते हैं क्योंकि आजाद को पाप आमिर का सिग्रेट पीना बिलकुल पसंद नहीं. सूत्रों की मानें तो आमिर जब भी स्मोक करते हैं तो आजाद उन्हें कमरे से बाहर जाने के लिए कह देते हैं.




'दंगल' को लेकर आमिर खान की नर्वसनेस की एक वजह सलमान खान भी माने जा रहे हैं. क्योंकि इस साल सलमान खान की रेस्ल‍िंग पर बेस्ड फिल्म 'सुल्तान' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. फिल्म ने कमाई के मामले में पीके को छोड़कर सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इसलिए अब 'दंगल' और 'सुल्तान' की तुलना की भी खूब चर्चा हो रही है. सभी के जहन में यही सवाल है कि क्या आमिर की रेसलर की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म क्या बॉक्स आफिस पर सलमान की सुल्तान को मात दे पाएगी. कहीं यह सब चर्चाएं हीं आमिर की बेचैनी का कारण तो नहीं...?

NEWONAJTAK

शाहरुख की फिल्म 'रईस' का ट्रेलर 7 दिसम्बर को 3500 स्क्रीन्स में होगा रिलीज





शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'रईस' को लेकर सुर्खियों में हैं. अभी तक फिल्म के पोस्टर्स के अलावा फिल्म का एक ही डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ है जिसने दर्शकों के दिलो दिमाग में जगह बना ली है 'बनिए का दिमाग और मिया भाई की डेरिंग....वाले फिल्म के डायलॉग के बाद अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी पुष्टि हो गई है.
'रईस' का ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है इस ट्रेलर को देशभर के 3500 स्क्रीन्स में दिखाया जाएगा. यह पहला मौका होगा जब किसी भी फिल्म के ट्रेलर को इतने सारी स्क्रीन्स पर एक साथ दिखाया जाएगा. फिल्म मेकर्स ने यह बताया है कि उनका इरादा देश के हर एक शहर के सिनेमा हॉल में 'रईस' के ट्रेलर को पहुंचाना है. इसके लिए 3500 स्क्रीन्स में ट्रेलर दिखाना इसी दिशा में उनका एक प्रयास है. यही नहीं 'रईस' के लीड स्टार शाहरुख खान ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दर्शकों के साथ रूबरू भी होंगे. बाकायदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह 9 शहरों में जिसमे दिल्ली, मुम्बई, बंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, मोगा पंजाब, इंदौर और अहमदाबाद शामिल हैं के दर्शको के साथ मुलाकात करेंगे.




साल 2017 में जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली 'रईस' में शाहरुख खान के अलावा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक राहुल ढोलकिया ने किया है. 'रईस' का निर्माण रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेंमेंट और शाहरुख- गौरी खान की रेड चिलीस इंटरटेंमेंट कर रही है.
NEWNOJTAK